Views: 69
0 0
बरहरवा में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी सम्पन्न, मध्यान...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी सम्पन्न, मध्यान भोजन और खेल आयोजन पर विशेष जोर

बरहरवा। वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) तरुण कुमार घांटी ने की, जबकि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए और…

बरहरवा में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी सम्पन्न, मध्यान भोजन और खेल आयोजन पर विशेष जोर
Read Time:3 Minute, 24 Second
बरहरवा में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी सम्पन्न, मध्यान भोजन और खेल आयोजन पर विशेष जोर

बरहरवा। वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) तरुण कुमार घांटी ने की, जबकि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए और विद्यालय संचालन से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं।

गोष्ठी में मध्यान भोजन योजना सहित अन्य शैक्षिक कार्यों की समीक्षा की गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालय को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखें, जिससे छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।

बैठक में बताया गया कि “खेलों झारखंड” के तहत भगैया के कौड़ी खुटाना मैदान में 18 से 20 अगस्त तक विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में प्लास कार्यक्रम, वर्गवार-कोटीवार छात्रों की स्थिति, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, और स्कूल किट के उपयोगिता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मध्यान भोजन योजना को लेकर विशेष निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालय प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजें और प्रत्येक माह की 3 तारीख तक मध्यान भोजन की रिपोर्ट जमा करें।

बैठक में बीपीओ एहसान अहमद, कंप्यूटर ऑपरेटर भानु प्रताप, बीआरपी क्लाइमेट सोरेन, उमेश कुमार, सीआरपी सनाउल्लाह अंसारी, अजय यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक छविलाल पासवान, रुबी कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मुन्नालाल मुर्मू, अरुण कुशवाहा, सुनील मिश्रा, अब्दुल अंसारी समेत सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता, सह-पाठयक्रम गतिविधियों और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। उम्मीद है कि इन निर्देशों के पालन से प्रखंड के विद्यालयों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports