चिल्ड्रन एकेडमी रन्हे स्कूल में हुआ रंगोली सह दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने रंगोली के माध्यम से दिया संदेश

चिल्ड्रन एकेडमी रन्हे स्कूल में हुआ रंगोली सह दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने रंगोली के माध्यम से दिया संदेश
Views: 471
2 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
चिल्ड्रन एकेडमी रन्हे स्कूल में हुआ रंगोली सह दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने रंगोली के माध्यम से दिया संदेश

घाघरा से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-

घाघरा(गुमला):- घाघरा प्रखंड अंतर्गत चिल्ड्रन एकेडमी रन्हे स्कूल में आज रंगोली सह दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्री- नर्सरी से लेकर दसवीं तक के बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों द्वारा चंद्रयान-3, पानी बचाओ जीवन बचाओ, अयोध्या दीप उत्सव, राम सीता अयोध्या वापसी ,सब पढें सब बढें, धरती बचाओ जीवन बचाओ, प्राकृतिक सजावट ,एकता ही शक्ति, लड़की बचाओ इत्यादि थीम पर बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से अपने कला एवं उद्देश्य के बारे में संदेश दिया।इसके पश्चात विद्यालय के संचालक विजय साहू ने शिक्षकों , विद्यालय कर्मचारियों एवं बच्चों को मिठाई का पैकेट देकर सभी को दिपावाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की बच्चों ने रंगोली के अच्छे-अच्छे डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि उनमें छिपी प्रतिभा उजागर हो सके। इस मौके पर अंसारी सर, मीणा देवी, तारामणि देवी, सोशन सुरीन, रीना मिंज, अजीत लकड़ा, निधि, अंजलि ,रीना ,पूजा ,प्रिया ,प्रमोद ,फूलकुमारी, अनूपा, निधि सहित विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment