Views: 156
0 0
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक रेफर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक रेफर

साहेबगंज: बुधवार को उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर मनसींघा के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में बाइक सवार मौके से फरार हो गए हैं। पहली घटना में मनसींघा निवासी मेहबूब शेख का सात वर्षीय पुत्र रेहान शेख सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे…

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक रेफर
Read Time:1 Minute, 39 Second
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक रेफर
Oplus_131072

साहेबगंज: बुधवार को उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर मनसींघा के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में बाइक सवार मौके से फरार हो गए हैं।

पहली घटना में मनसींघा निवासी मेहबूब शेख का सात वर्षीय पुत्र रेहान शेख सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. कलीमुद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है।

दूसरी ओर, राजमहल महिला थाना में पदस्थापित महेशपुर, पाकुड़ निवासी बबलू यादव ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान मनसींघा के पास एक तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

दोनों घटनाओं में बाइक सवार फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक रेफर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports