Views: 563
0 0
गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम” विशेष सत्र, मुहर्रम की तैयारियों पर सुझाव और डीजे प्रतिबंध पर सहमति।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम” विशेष सत्र, मुहर्रम की तैयारियों पर सुझाव और डीजे प्रतिबंध पर सहमति।

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के विशेष सत्र का आयोजन रविवार को किया। बैठक में मुहर्रम अखाड़ों, इंतजामियां कमेटियों के पदधारी एवं सदस्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, अखाड़ा कमेटियों के पदाधिकारी, मुहर्रम इन्तेज़ामिया कमेटियों…

गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम” विशेष सत्र, मुहर्रम की तैयारियों पर सुझाव और डीजे प्रतिबंध पर सहमति।
Read Time:5 Minute, 10 Second
गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम” विशेष सत्र, मुहर्रम की तैयारियों पर सुझाव और डीजे प्रतिबंध पर सहमति।
  • *एसडीएम कॉफी पर मुहर्रम अखाड़ों, इंतजामियां कमेटियों से की चर्चा

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के विशेष सत्र का आयोजन रविवार को किया। बैठक में मुहर्रम अखाड़ों, इंतजामियां कमेटियों के पदधारी एवं सदस्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, अखाड़ा कमेटियों के पदाधिकारी, मुहर्रम इन्तेज़ामिया कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे।

नागरिक सुविधाओं के लेकर सुझाव


बैठक में जल आपूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक व्यवस्था, एंबुलेंस व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था आदि से जुड़े मामलों केअलावा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के सुझाव मिले। एसडीएम की ओर से सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया गया। इसके अलावा विभिन्न अखाड़ा एवं इन्तेज़ामिया कमेटियों द्वारा जुलूस मार्ग की स्थिति, भीड़ प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई।

प्रशासनिक अपेक्षाओं को रखा गया


एसडीएम संजय कुमार ने प्रशासन की ओर से अपेक्षाएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं आयोजकों के बेहतर समन्वय से पर्व को अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। इस क्रम में उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि वे अपने सभी रूट प्लान और समय सारणी अनुमंडल कार्यालय में ससमय जमा करा दें, ताकि पुलिस और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में आसानी हो। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और बेहतर संवाद से आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सफल होगा।

डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा


संजय कुमार ने डीजे पर प्रतिबंध के न्यायालयी निर्णय के बारे में सभी को दोहराया। बताया कि डीजे बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस पर मुखिया शरीफ अंसारी, संरक्षक सिराज खान, अंजुमन शान ए वतन वतन की अध्यक्ष तबीब आलम तबीब आदि ने एसडीएम के सुझाव का पूर्ण समर्थन किया। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की वकालत की। इसके अलावा जुलूस के रूट, ऊंचाई और समय से संबंधित सरकारी दिशानिर्देश आदि पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

सुझाव पर पहल का आश्‍वासन


मौके पर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर असरुद्दीन खान, पूर्व सदर मासूम खान, महफूज कुरैशी, तनवीर आलम, मोहम्मद अतहर, इस्तेखार अंसारी, अलीजमा अंसारी, शाहबाज खान, नीलू खान, वाहिद अंसारी, वसीम खान, एजाज अंसारी, फुजैल अहमद आदि ने कई सुझाव दिए। इसके अलावा दाता कमेटी के अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने भी प्रस्तावित उर्स को लेकर कई सुझाव दिए जिन पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया को सावधानी से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में नियंत्रण कक्ष या साइबर सेल की सहायता ली जा सकती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा


एसडीओ एवं एसडीपीओ ने आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन, विधि व्यवस्था आदि सुदृढ़ रखने का भरोसा दिलाया। आयोजकों से भी अपील की गई की यदि संभव हो तो वे ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी की मदद से स्वयं भी निगरानी रखें। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने भीड़ भाड़े वाले आयोजनों में अपने स्तर से भी अग्निशमन यंत्रों को रखने का सुझाव दिया।

Loading

गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम” विशेष सत्र, मुहर्रम की तैयारियों पर सुझाव और डीजे प्रतिबंध पर सहमति।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports