बरहरवा।झामुमो की पंचायत स्तरीय एक बैठक तीनपहाड़ टम टम स्टैंड के समीप मो नदीम के निवास में किया गया।बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किए जिसमे तीनपहाड़ को प्रखंड का दर्जा जल्द से जल्द दिया जाए।
तीनपहाड़ उच्च विधालय को प्लस 2 का दर्जा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीनपहाड़ में डॉक्टरों की नियुक्ति, तीनपहाड़ में सोलर लाइट लगाने, पानी, बिजली, सड़क, खेल का मैदान इत्यादि बनाने के लिए भी प्रस्ताव लिया गया।वही यह भी प्रस्ताव लिया गया है कि क्षेत्र के माननीय सांसद माननीय विधायक से निवेदन है कि इस क्षेत्र में जो भी कार्यक्रम हो पार्टी के द्वारा संगठन के द्वारा या लोकहित कार्यक्रम हो वह पंचायत के अध्यक्ष एवं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हो और उसकी दिशा निर्देश पंचायत के अध्यक्ष को दिया जाए ताकि वह सुचारू रूप से इस कार्यक्रम को तय करें और किसी भी बिचोलिया के माध्यम से किया गया कार्यक्रम यह संगठन के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसका विरोध करेंगे।
शीलान्यास, उद्घाटन या अन्य पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी पंचायत अध्यक्ष को दें उनके माध्यम से सभी कार्यकर्ता तक पहुचेगा व कार्यक्रम सफल बनेगा।झामुमो के तीनपहाड़ पंचायत संगठन का विस्तार किया गया जिसका सूची रजिस्टर के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को सूचित कर दिया जाएगा।
इस दौरान बैठक में शाहिद रिज़वी, नदीम अंसारी, विनोद नोनिया, जहांगीर अंसारी, कबीर अंसारी, राशिद भोनू, नुरुल अमीन, असलम भगवान, नवाज शौकत, इम्तियाज़ अंसारी, मो शमीम सहित अन्य मोजूद थे।