Views: 181
0 0
गढ़वा: कृषि एवं उद्योग समिति की बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: कृषि एवं उद्योग समिति की बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला परिषद अंतर्गत कृषि एवं उद्योग समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति शंभू राम ने की। बैठक में कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन, बाजार समिति, बैंक और भूमि संरक्षण विभागों की गहन समीक्षा…

गढ़वा: कृषि एवं उद्योग समिति की बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश
Read Time:1 Minute, 58 Second

गढ़वा: कृषि एवं उद्योग समिति की बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला परिषद अंतर्गत कृषि एवं उद्योग समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति शंभू राम ने की।

बैठक में कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन, बाजार समिति, बैंक और भूमि संरक्षण विभागों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान सभापति शंभू राम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक जमीनी स्तर पर पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य, गव्य व भूमि संरक्षण पदाधिकारी, एलडीएम, पनन सचिव, बाजार समिति गढ़वा के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य एवं पलामू सांसद प्रतिनिधि समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली गई और मौके की वास्तविक स्थिति से अवगत होने पर जोर दिया गया। सभापति ने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports