प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा ने आयोजित की संकल्प सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा ने आयोजित की संकल्प सभा
Views: 306
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा ने आयोजित की संकल्प सभा

बरहरवा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर बरहेट मंडल के भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में संकल्प सभा का आयोजन हुई। इसमें विकसित भारत के अमृत काल,सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना की जानकारी दी गई l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल और इस कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह उपस्थित थे।

वक्ताओं ने बारी – बारी से मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल को बताया। वहीँ जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने बताया मोदी जी के कार्यकाल में भारत विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आया है। अर्थव्यवस्था और घरेलू उत्पाद में आज भारत जापान को पीछे छोड़कर विश्व के चौथे स्थान पर है ,11 वर्ष में भारत विश्व के रोल मॉडल बन गया है ।

श्री मंडल ने जानकल्याण योजनाओं का सराहाना करते हुए ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रही है आज विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

वहीँ कार्यक्रम में मंच का संचालन शिवानंद साहा ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल,जिला उपाध्यक्ष उत्पल दत्त, संजय गुप्ता 2, मनीष भारती,श्याम सुंदर पंडित, नवीन गुप्ता, हेमंत साहा, तूफान साहा, गणेश पंडित एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment