लातेहारझारखंड

पईलापत्थर में चिकित्सा शिविर-सह-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों में दिखा उत्साह

Views: 125
0 0
Read Time:4 Minute, 9 Second
पईलापत्थर में चिकित्सा शिविर-सह-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों में दिखा उत्साह

लातेहार/सरयू प्रखंड |
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के सरयू प्रखंड भ्रमण के दौरान शुक्रवार को पईलापत्थर ग्राम में चिकित्सा शिविर-सह-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने ग्रामीणों में विशेष उत्साह भर दिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना था।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की सहभागिता देखने को मिली:

  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप में सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के कार्ड भी बनाए गए।
  • समाज कल्याण विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसे पारंपरिक संस्कारों का आयोजन किया गया।
  • आपूर्ति विभाग ने पात्र ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी तथा राशन कार्ड का वितरण किया।
  • कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण सांकेतिक रूप से किया गया और कृषकों को मौसमी खेती से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
  • पशुपालन एवं मत्स्य विभाग ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को पशुपालन और मछली पालन से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया।
  • जिला सहकारिता पदाधिकारी ने ग्रामीणों को सहकारी योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी दी।
  • परिवहन विभाग के श्री सुरेंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा एवं वाहन नियमों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से हेलमेट पहनने की अपील मजाकिया अंदाज में की।
पईलापत्थर में चिकित्सा शिविर-सह-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों में दिखा उत्साह

जन संवाद सत्र के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार आदि विषयों पर अपने विचार एवं समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। वरीय पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।

ग्राम प्रधान एवं मुखिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम होती है और योजनाएं धरातल तक पहुँचती हैं। ग्रामीणों ने आयुष्मान योजना, दवा वितरण और प्रशासनिक संवेदनशीलता को लेकर जिला प्रशासन का आभार जताया।

उपस्थित पदाधिकारी:

पईलापत्थर में चिकित्सा शिविर-सह-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित,ग्रामीणों में दिखा उत्साह

परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ विपिन दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, बीडीओ सरयू आशा साहू, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, जेएसएलपीएस डीपीएम समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं चोरहा पंचायत की मुखिया अंकिता कुमारी उपस्थित थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button