पार्टी के लिए इस जिम्मेदारी को निष्ठा, समर्पण भाव से करूंगा निर्वाहन
चतरा। सिमरिया के लोकप्रिय युवा नेता सह राजद के पूर्व के जिला मीडिया प्रभारी नित्यानंद सिंह आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने आजसू पार्टी की सदस्यता सिमरिया किसान भवन में सोमवार को एक बैठक आयोजित कर लिया है। बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह चतरा जिला संयोजक उमेश सिंह भोगता, केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी पारसनाथ सिंह और केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रभारी संदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नित्यानंद सिंह को सिमरिया प्रखंड प्रभारी बनाया गया। बैठक के बाद केंद्रीय कमेटी के सदस्यों ने नित्यानंद सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी संगठन की मजबूती तथा विस्तार करने की अपेक्षा की। इधर नित्यानंद सिंह ने अपने मनोनयन पर पार्टी के केंद्रीय सदस्यों सह जिला प्रभारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने मेरे कंधों पर एक बड़ी चुनौती भरी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस चुनौती भरी जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण भाव के साथ निर्वाहन करूंगा। उन्होंने बताया कि पार्टी विस्तार के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। ताकि प्रखंड कमेटी का गठन किया जा सके और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए गांव स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। तथा पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के संदेशों को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में प्रशांत पाठक उर्फ़ (टिल्लू) रंजीत गुप्ता उर्फ(बाबू), सुमन कुमार सिंह, राजेश राणा, शिवलाल दांगी, महेश तुरी, प्रदीप सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।