Views: 226
0 0
मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

बरहरवा,साहिबगंज जिला भाजपा द्वारा आयोजित विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में तीनपहाड़ के बाबू पाड़ा विवाह भवन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों…

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
Read Time:3 Minute, 42 Second
मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

बरहरवा,साहिबगंज जिला भाजपा द्वारा आयोजित विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में तीनपहाड़ के बाबू पाड़ा विवाह भवन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में किए गए कार्य एवं उपलब्धियां को विस्तृत रूप से बताया।जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने बताया की मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मोदी जी ने देश के लिए जो काम किए है उनके द्वारा किया गया कार्य को भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव संपर्क कर लोगो को बताएगी।

पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है जहां 2014 में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी आज 2025 में 780 है। 2014 में देश में आईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की संख्या 16 थी और आज 2024 में बढ़कर 23 हो गई।11 साल में 17 करोड़ से अधिक नई नौकरियां निकली।

जिला अध्यक्ष ने कहा पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्टअप्स पर फोकस कर युवा विकसित भारत के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है आज देश की युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल कृष्ण भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्रीकांत मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, अध्यक्ष श्यामल दास सहित अन्य ने मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यो को गिनाया। मंच का संचालन जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष गरिमा साहा, जिला मंत्री चांदनी देवी, सोनेलाल ठाकुर पंकज घोष, सूरज चौधरी, सागर मंडल, अजय चौधरी, संजीव गुप्ता, कुणाल मंडल, कैलाश साहा, संजय पटेल, प्रताप राय, किशोर चौधरी, आकाश साहा, चंदन श्रीवास्तव, संदीप राय, लक्ष्मण रविदास, संतोष भगत, दिलीप गुप्ता, श्रवण मंडल, निमाई मंडल, मनोज ठाकुर, धर्मराज मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मोजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports