Views: 108
0 0
लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड में विकास योजनाओं का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लातेहार:-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड का भ्रमण कर केचकी, कुटमू, मंगरा, हेन्देहास, बेतला पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बागवानी और स्वास्थ्य योजनाओं का…

लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Read Time:5 Minute, 13 Second
लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लातेहार:-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड का भ्रमण कर केचकी, कुटमू, मंगरा, हेन्देहास, बेतला पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बागवानी और स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम-केचकी में नीलम देवी की नर्सरी और ग्राम-हड़पड़वा में रीना गुप्ता की आम बागवानी से हुई। उपायुक्त ने लाभुकों से संवाद कर कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण करने की सलाह दी।

आरोग्य मंदिर, केचकी का भी निरीक्षण किया गया, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएमएफटी से निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर की प्रगति धीमी पाए जाने पर तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया।

शैक्षणिक संस्थानों और सड़क निर्माण का निरीक्षण

लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आदिम जनजाति विद्यालय और आईटीआई कॉलेज कुटमू में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय (मंगरा) का भी दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति का अवलोकन किया गया।

बेतला पंचायत के ग्राम अखरा में मिट्टी मोरम पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ उपायुक्त एवं मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आवास और आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन

हेन्देहास पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई। जनमन आवास योजना के तहत लाभुकों से किस्त की राशि के उपयोग की जानकारी ली गई और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि राशि का उपयोग केवल आवास निर्माण में ही किया जाए।

सीएचसी में लापरवाही पर कार्रवाई

बरवाडीह सीएचसी (मुर्गीडीह) का निरीक्षण करते हुए दवा स्टोर कक्ष और अन्य चिकित्सा उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान फार्मासिस्ट द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल निलंबन का निर्देश दिया।

जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने हेन्देहास स्थित आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय में आयोजित जनता दरबार सह स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर समीक्षा बैठक कर कार्यालय संचालन एवं कर्मियों की कार्यशैली में सुधार सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की नि:शुल्क जांच की गई। जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार हेतु 25 लाख रुपये का चेक, वृद्धा पेंशन स्वीकृति, एवं मईया सम्मान योजना की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

उपस्थित पदाधिकारीगण

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports