Views: 351
0 0
राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में बालम खीरा वृक्षारोपण,औषधीय...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में बालम खीरा वृक्षारोपण,औषधीय गुणों के प्रति जागरूकता का संदेश

बरहरवा: राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में रविवार को समाजसेवी सह कवि गोपाल चंद्र मंडल और कैलाशपति मंडल द्वारा औषधीय गुणों से भरपूर बालम खीरा के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य में कॉलेज के कर्मचारी प्रकाश महतो ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि ये बीज आंध्रप्रदेश से मंगवाए गए थे और कॉलेज परिसर…

राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में बालम खीरा वृक्षारोपण,औषधीय गुणों के प्रति जागरूकता का संदेश
Read Time:2 Minute, 12 Second
राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में बालम खीरा वृक्षारोपण,औषधीय गुणों के प्रति जागरूकता का संदेश

बरहरवा: राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में रविवार को समाजसेवी सह कवि गोपाल चंद्र मंडल और कैलाशपति मंडल द्वारा औषधीय गुणों से भरपूर बालम खीरा के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य में कॉलेज के कर्मचारी प्रकाश महतो ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि ये बीज आंध्रप्रदेश से मंगवाए गए थे और कॉलेज परिसर में इन्हें पौधों के रूप में विकसित कर लगाया गया।

इसके अतिरिक्त मंडई स्थित पगली दुर्गा मंदिर परिसर में दो तथा कन्हैया स्थान मंदिर परिसर में एक बालम खीरा वृक्ष का रोपण किया गया। बालम खीरा को पेट संबंधी रोगों में अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस अवसर पर गोपाल मंडल ने कहा,

“बालम खीरा पेट को बनाए हीरा। पेट स्वस्थ तो तन और मन दोनों स्वस्थ।”

उन्होंने यह भी अपील की कि लोगों को ऐसे पौधों का रोपण करना चाहिए जो औषधीय, सब्ज़ी के रूप में उपयोगी, वातावरण को शुद्ध करने वाले, छायादार, और मानव हितकारी हों।

कॉलेज के प्राचार्य एवं पर्यावरणविद डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि,

“मानसून के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पाँच पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही वर्षा जल का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है।”

यह वृक्षारोपण अभियान सिर्फ पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में नहीं, बल्कि समाज में प्राकृतिक चिकित्सा एवं जीवनशैली सुधार की प्रेरणा देने वाला सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports