Views: 224
0 0
हम पार्टी के प्रतिनिधि उपायुक्त पलामू को सौंपा पत्र।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

हम पार्टी के प्रतिनिधि उपायुक्त पलामू को सौंपा पत्र।

संवाददाता :अनुज तिवारी,हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपयुक्त पलामू को एक पत्र सोपा जिसमें कहा कि राजहारा कोईलवरी स्थित कार्बन फेयर माइंस प्रभावित क्षेत्र में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(से.) के नाम पर तथाकथित नेता रामाधार चौहान अपने निजी स्वार्थ सिद्धि हेतु प्रभावित क्षेत्र के…

हम पार्टी के प्रतिनिधि उपायुक्त पलामू को सौंपा पत्र।
Read Time:4 Minute, 33 Second
हम पार्टी के प्रतिनिधि उपायुक्त पलामू को सौंपा पत्र।

संवाददाता :अनुज तिवारी,
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपयुक्त पलामू को एक पत्र सोपा जिसमें कहा कि राजहारा कोईलवरी स्थित कार्बन फेयर माइंस प्रभावित क्षेत्र में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(से.) के नाम पर तथाकथित नेता रामाधार चौहान अपने निजी स्वार्थ सिद्धि हेतु प्रभावित क्षेत्र के मजदूर किसान आम आवाम को दिग्भ्रमित कर अवैध तथ्यहीन राजनीतिक चारागाह बनाने एवं प्रभावित क्षेत्र में औद्योगिक अशांति फैलाकर केंद्र सरकार द्वारा जनहित,राष्ट्रीय,एवं राज्यहित में जारी कोल परियोजना को बंद कर कर कंपनी एवं आम जनता को ब्लैकमेल करने की साजिश प्रतीत होती है। इनके द्वारा घोषित आंदोलन के बारे में पार्टी के पलामू जिला कमेटी को किसी भी तरह की वैध सूचना प्राप्त नहीं है। जिससे निजी स्वार्थ सिद्धि हेतु पार्टी को धूमिल किया जा रहा है। पलामू जिला खासकर के पड़वा पाटन प्रखंड कई दशकों से पलायन,बेकारी,बेरोजगारी सुखार अपराध उग्रवाद का दंस झेला है जो जग जाहिर है। ऐसी स्थिति में खनिज संपदा के वास्तविक उपभोग एवं हजारों बेरोजगारों को रोजगार आदि चौमुखी विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा जारी राष्ट्र,राज्य एवं जनहित की पलामू जिले के एकमात्र कोल परियोजना रुपी कार्बन फेयर माइंस का शुरुआत किया गया है जो स्वागत योग्य है,जिसे हमारा पार्टी स्वागत करता है। ऐसे विकासशील परियोजना से पलामू जिला कई दशकों से झेल रहे पलायन बेकरी आदि समस्याओं से निजात पा सकता है। इसलिए हमारा पार्टी जनहित,राज्यहित एवं राष्ट्रहित की योजनाओं के रक्षार्थ सदैव साथ है। अतः श्रीमान से आग्रह है कि उपरोक्त बातों पर ध्यान देते हुए तथा कथित हमारे पार्टी के नेता रामाधार चौहान के क्रियाकलापों पर रोक लगाते हुए कानून संगत कार्रवाई किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्र को निजी स्वार्थ सिद्ध स्थल एवं विनाश युक्त राजनीतिक अखाड़ा बनने से बचाया जाए। ताकि पलामू जिला में औद्योगिक विकास संभव हो सके। प्रतिनिधि मंडल में पलामू सचिव भारत कुमार द्विवेदी, पलामू मीडिया प्रभारी मुकेश पाठक, चंदन कुमार,अकबर शाह, वारिस आलम सहित लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के पलामू प्रधान महासचिव विवेक कुमार सिंह, अशोक चौहान, सुजीत चौहान सहित अन्य उपस्थित थे। प्रतिलिपि:- 1.माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आदरणीय श्री जीतन राम मांझी नई दिल्ली 2.महामहिम राज्यपाल रांची झारखंड 3.आरक्षी अधीक्षक पलामू 4.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मेदिनी नगर पलामू 5.सदर अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर। 6.अंचल पदाधिकारी पड़वा पलामू। 7.थाना प्रभारी पंडवा पलामू। 8.खान सुरक्षा महानिदेशक धनबाद महाप्रबंधक कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड पड़वा पलामू को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचनार्थ प्रेषित किया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports