स्थानीय समाचारक्राइमझारखंड

पिपरवार में सीसीएल के माइनिंग सरदार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या. जांच में जुटी पुलिस।

Views: 1913
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
पिपरवार में सीसीएल के माइनिंग सरदार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या. जांच में जुटी पुलिस।

रांची:- खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार जीएम ऑफिस के पास रविवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल के माइनिंग सरदार (CCL कर्मचारी) की गोली मारकर हत्या कर दी। माइनिंग सरदार की पहचान रणविजय सिंह के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है। माइनिंग सरदार की हत्या अपराधियों ने की है या फिर उग्रवादियों ने पुलिस इसकी जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आयी है।

यह घटना रांची और चतरा जिले के बॉर्डर पर हुई है। इसलिए दोनों जिले की पुलिस मामले की जांच कर रही है।हालांकि जिस जगह घटना हुई है ये क्षेत्र रांची के खलारी थाना का क्षेत्र है।खलारी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है सीसीएल पिपरवार में कार्यरत रणविजय सिंह सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच टेढ़ी पुल के पास अपराधियों ने दो गोली मारी है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई है।

Loading

पिपरवार में सीसीएल के माइनिंग सरदार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या. जांच में जुटी पुलिस।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button