Views: 363
0 0
राजमहल:महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती श्रद्धा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजमहल:महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

कोटालपोखर प्रतिनिधि | राजमहल:- रविवार को राजमहल शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित रामघाट के समीप संतमत सत्संग आश्रम में महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त एकत्रित हुए और संत परंपरा के महान मार्गदर्शक को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत…

राजमहल:महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई
Read Time:2 Minute, 3 Second
राजमहल:महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

कोटालपोखर प्रतिनिधि |

राजमहल:- रविवार को राजमहल शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित रामघाट के समीप संतमत सत्संग आश्रम में महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 141वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त एकत्रित हुए और संत परंपरा के महान मार्गदर्शक को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:00 बजे आश्रम से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे के साथ गुजरती हुई पुनः आश्रम पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु एक स्वर में “जब तक जग में चांद सितारे, अमर रहे गुरुदेव हमारे”, “सबका ईश्वर एक है” जैसे नारों का उच्चारण कर रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके उपरांत आश्रम में स्तुति, विनती व प्रार्थना, और गुरु महाराज के जीवन चरित्र का पाठ किया गया। सभी भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आश्रम में देर रात तक भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन चलता रहा। इस अवसर पर संतमत सत्संग के संरक्षक कृष्णदेव साहा, सदस्य सियाराम साहा, दिनेश पंडित, शिशु पंडित, श्रीराम साहा, विपिन कुमार पंकज, मिनोती देवी, काशीनाथ यादव सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports