Views: 124
0 0
गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़, शराब के ठिकाने किए गए नष्ट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़, शराब के ठिकाने किए गए नष्ट

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:– गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को अवैध देशी शराब बेचने और अड्डेबाजी कर पीने वालों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने गढ़वा रेलवे स्टेशन, मेढ़ना कला, बेलचंपा, चेतना ,उरसुगी आदि इलाकों में गुमटियों में बिक रही अवैध शराब की सूचना के आलोक में छापेमारी की। इस दौरान ज्यादातर…

गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़, शराब के ठिकाने किए गए नष्ट
Read Time:2 Minute, 28 Second
गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, अड्डेबाजी करने वालों में मची भगदड़, शराब के ठिकाने किए गए नष्ट

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:– गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को अवैध देशी शराब बेचने और अड्डेबाजी कर पीने वालों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने गढ़वा रेलवे स्टेशन, मेढ़ना कला, बेलचंपा, चेतना ,उरसुगी आदि इलाकों में गुमटियों में बिक रही अवैध शराब की सूचना के आलोक में छापेमारी की।

इस दौरान ज्यादातर स्थलों पर शराब बिकने की पुष्टि हुई। हालांकि पीने और पिलाने वाले लोग एसडीएम की गाड़ी देखकर भाग खड़े हुए। छापेमारी में मिली शराब की बोतलों, गैलन एवं अन्य कंटेनरों में भरी हुई शराब को मौके पर बहाकर नष्ट कर दिया गया।साथ ही, लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि इस प्रकार से खुलेआम सड़क किनारे बैठाकर अवैध शराब पिलाना, अड्डेबाजी करना और कराना दंडनीय हैं।

मेढ़़ना, उरसुगी, बेलचंपा, चेतना आदि इलाकों में चलाया अभियान

एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से इन गुमटियों में शराब पीने पिलाने के मामले संज्ञान में आएंगे तो गुमटियों को विधि व्यवस्था के लिए खतरनाक मानते हुए ध्वस्त भी किया जा सकता है। उन्होंने आधा दर्जन अड्डों पर औचक छापेमारी की। नशाबाजी कर रहे लोगों ने अचानक एसडीएम को अपने सामने देखा तो कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी।बेचने वालों के बीच हड़कंप मच गया और वहां से दौड़ गये।

एसडीएम ने कहा कि उत्पाद विभाग, सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिया जा रहा है कि वे शाम को चौक चौराहों एवं हाईवे किनारे की अवैध गुमटियों में शराब बेचने और पिलाने वालों पर निगरानी रखें। ये अड्डे विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से परेशानी का सबब बनते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports