Views: 302
0 0
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निदान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को…

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निदान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read Time:3 Minute, 0 Second
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निदान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

आज के शिविर में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से वन पट्टा, कूप की बकाया राशि, डीप बोरिंग, सोलर सिस्टम की स्थापना, अनुकंपा नियुक्ति और जमीन विवाद से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। उपायुक्त ने इन सभी विषयों पर विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

श्री गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन कर उसकी यथाशीघ्र निष्पत्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर हर मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है और समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो पा रहा है।

जन शिकायत निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फरियादियों ने उपायुक्त द्वारा व्यक्तिगत रूप से समस्याएं सुनने और त्वरित कार्रवाई का भरोसा देने पर संतोष व्यक्त किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports