Views: 130
0 0
गढ़वा में 13 लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 12 मई तक योगदान अनिवार्य, अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में 13 लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 12 मई तक योगदान अनिवार्य, अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- उपायुक्त शेखर जमुआर ने विभिन्न प्रखंड संसाधन केन्द्रों में तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित/कार्यरत्त लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों में प्रदीप कुमार शुक्ला को कांडी से मझिआंव, प्रेम नीलम समद को रमना से डंडई, मानिक चंद गुप्ता को रमकंडा से चिनियां…

गढ़वा में 13 लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 12 मई तक योगदान अनिवार्य, अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई
Read Time:2 Minute, 39 Second
गढ़वा में 13 लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 12 मई तक योगदान अनिवार्य, अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- उपायुक्त शेखर जमुआर ने विभिन्न प्रखंड संसाधन केन्द्रों में तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित/कार्यरत्त लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों का तबादला कर दिया है।

स्थानांतरित किए गए लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों में प्रदीप कुमार शुक्ला को कांडी से मझिआंव, प्रेम नीलम समद को रमना से डंडई, मानिक चंद गुप्ता को रमकंडा से चिनियां भेजा गया है।

चंदन कुमार को नगर उंटारी से खरौन्धी, प्रभाकर कुमार सिन्हा को गढ़वा से रमकंडा, ब्रम्हदेव राम को भवनाथपुर से धुरकी, मनुज कुमार सहाय को चिनियां से मेराल, राकेश कुमार तिवारी को डंडई से नगर उंटारी, अरुण कुमार गुप्ता को धुरकी से रमना, राकेश रौशन तिर्की को मझिआंव से कांडी, अभय कुमार को रंका से गढ़वा, धनन्जय प्रसाद गुप्ता को भंडरिया से बरडीहा और धनन्जय प्रसाद गुप्ता को मेराल से रंका भेजा गया है।स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक को निर्देश दिया गया है कि लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर को नव पदस्थापित प्रखंड संसाधन केन्द्र में योगदान के लिए 12 मई, 2025 तक हर हाल में विरमित करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी स्थानांतरित लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर को मई, 2025 के मानदेय का भुगतान नवपदस्थापित प्रखंड संसाधन केंद्र से ही देय होगा।उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नवपदस्थापित प्रखंड संसाधन केन्द्र में योगदान के बाद 13 मई, 2025 को अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराएंगे। जिन कर्मियों द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया होगा, उनके विरुद्ध 13 मई को अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports