जनसुनवाई में तीन क्विंटल चावल का हिसाब नहीं मिलने पर जाँच करने का निर्णय


बरहरवा ।पतना प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिन्दुवासिनी में समाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई हुई। जिसमें क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला हांसदा, प्रखंड के बीईईओ रोबिन चन्द्र मंडल व समाजिक अंकेक्षण दल के रमेश हेम्ब्रम, मनोज मुर्मू व कौसर अली शामिल हुए।
इस क्रम में समग्र शिक्षा अभियान एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रधानमंत्री पोषण योजना से संबंधित पूर्व से समाजिक अंकेक्षण किए गये बरहेट के 3, पतना के 3, बरहड़वा के 3 कुल 9 विद्यालय का एमडीएम से संबंधित जनसुनवाई की गई।
इस क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथीकुटा में 42 दिनों से एमडीएम बंद का मामला आया। वहीं इस अवधि का प्रतिपूर्ति भत्ता व चावल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं मदरसा फैजुल उलूम हरिहरा बरहड़वा में एमडीएम का करीब तीन क्वींटल चावल हिसाब नहीं मिला है।
इसके लिए समाजिक अंकेक्षण टीम व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच करने की बात कही गई। मौके पर बीपीओ समीर मुर्मू, बीआरपी नसीमुद्दीन व अन्य थे।
![]()
![एसआईआर[SIR] के तहत बरहरवा में अनमैप्ड मतदाताओं की दूसरे दिन भी हुई सुनवाई एसआईआर[SIR] के तहत बरहरवा में अनमैप्ड मतदाताओं की दूसरे दिन भी हुई सुनवाई](https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Image-2026-08-25-at-4.12.38-PM-1-390x220.jpeg)



