Views: 279
0 0
भाजपा नेता दिनेश ने देश में जाति जनगणना के निर्णय के लिए...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

भाजपा नेता दिनेश ने देश में जाति जनगणना के निर्णय के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

जमशेदपुर:- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के निर्णय को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को उनकी सही पहचान दिलाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।…

भाजपा नेता दिनेश ने देश में जाति जनगणना के निर्णय के लिए पीएम मोदी का आभार जताया
Read Time:1 Minute, 14 Second
भाजपा नेता दिनेश ने देश में जाति जनगणना के निर्णय के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

जमशेदपुर:- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के निर्णय को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को उनकी सही पहचान दिलाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय और डेटा-आधारित सुशासन को साकार रूप मिला है।

उन्होंने कहा कि जातिगत आंकड़ों के आधार पर नीतियों का निर्माण ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को साकार करेगा। यह निर्णय सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports