Views: 165
0 0
बच्चा चोर अफवाह मामले में भीड़ को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बच्चा चोर अफवाह मामले में भीड़ को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बरहरवा। बीते शनिवार की रात दरियापुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया गया था। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिसने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसे बचाने वाले व्यक्ति के साथ भी अभद्रता की और उसके घर को नुकसान पहुँचाने का…

बच्चा चोर अफवाह मामले में भीड़ को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Read Time:1 Minute, 36 Second
बच्चा चोर अफवाह मामले में भीड़ को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बरहरवा। बीते शनिवार की रात दरियापुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया गया था। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिसने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसे बचाने वाले व्यक्ति के साथ भी अभद्रता की और उसके घर को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया।

इस दौरान प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ तथाकथित लोगों द्वारा भीड़ को उकसाने की कोशिश की गई, बावजूद इसके प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित छुड़ाया।

घटना के संबंध में बरहेट थाना में कांड संख्या 75/25 के तहत कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी खेरवा गांव निवासी चुन्नू मड़ैया (पिता परमेश्वर मड़ैया) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा समाज में शांति बनाए रखें।

Loading

बच्चा चोर अफवाह मामले में भीड़ को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports