Views: 228
0 0
बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

बरहरवा ।रविवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमसीया गांव में पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड उपाध्यक्ष मुक्ताज अंसारी के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। वहीँ मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह उपस्थित…

बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 20 Second
बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

बरहरवा ।रविवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमसीया गांव में पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड उपाध्यक्ष मुक्ताज अंसारी के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। वहीँ मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह उपस्थित थे।


बैठक में नव नियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह ने ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन सरकार का हिस्सा है और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के साथ मिलकर काम करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


हीरालाल साह ने प्रखंड और पंचायत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने बूथ कमेटियों का गठन करने और प्रत्येक बूथ से एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का निर्देश दिया ताकि बूथ लिस्ट की निगरानी की जा सके।

मौके पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अफजल अंसारी उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रखंड उपाध्यक्ष मो रागीब आलम, करुण केवट, खोगेन दास ,राजू राय, दौलत मोमिन ,जाहिर मोमिन, सुल्तान अंसारी ,दौलत अंसारी,अफ़जुद्दीन अंसारी, सिकंदर मोमिन,हसन अंसारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

बरहेट प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports