झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

NH-75 को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज,जर्जर हिस्सों की हो रही मरम्मत

उपायुक्त के निर्देश पर सड़क मरम्मत का काम जारी, गुणवत्ता की निगरानी के लिए अभियंताओं की टीम तैनात

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

लातेहार। जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-75 (NH-75) की मरम्मत और गड्ढामुक्ति अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त संदीप कुमार के विशेष निर्देश एवं सतत निगरानी में सड़क के जर्जर हिस्सों को दुरुस्त करने का कार्य विभिन्न स्थानों पर जारी है।

NH-75 को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज,जर्जर हिस्सों की हो रही मरम्मत

NH-75 के कई हिस्सों में सड़क जर्जर होने और जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को पूरी तरह मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया।

NH-75 को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज,जर्जर हिस्सों की हो रही मरम्मत

निर्देश के बाद चिन्हित जर्जर एवं गड्ढायुक्त स्थानों पर बिटुमिनस पैचिंग और रोलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। सड़क किनारे जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों की सफाई और लेवलिंग का कार्य भी साथ-साथ कराया जा रहा है। वहीं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अभियंताओं की टीम मौके पर रहकर कार्य की निगरानी कर रही है।

उपायुक्त श्री संदीप कुमार द्वारा प्रतिदिन कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। NH-75 लातेहार की लाइफलाइन है और इसे हर हाल में गड्ढामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button