बरहरवा । सिविल सर्जन साहेबगंज डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने गुरुवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के कई मेडिकल व क्लीनिक में छापेमारी किया।
जानकारी के अनुसार सीएस ने न्यू उधवा नर्सिंग-होम तथा न्यू पूजा मेडिकेयर समेत अन्य मेडिकलों में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान सीएस ने न्यू उधवा नर्सिंग-होम में कागजात की मांग की। डॉक्टरों के द्वारा संबंधित कागजात प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद सीएस ने न्यू पूजा मेडिकेयर में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मेडिकल संचालक के द्वारा किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
वहीं सिविल सर्जन डॉ पीके संथालिया ने बताया कि न्यू पुजा मेडिकेयर बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल संचालक के पास किसी प्रकार की डिग्री नहीं है। इसके बावजूद उनके मेडिकल में ओपीडी के माध्यम से रोगियों का इलाज कर रहे है।
सिर्फ यहीं नहीं फाड़ चीड़ एवं छोटा ऑपरेशन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मेडिकल क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार,प्रभारी थाना प्रभारी पंकज दुबे आदि थे।
फोटो