Views: 634
0 0
जगलदग्‍गा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

जगलदग्‍गा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर ही तोड़ा दम

लातेहार जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर जगलदग्‍गा ग्राम के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई। मृतक युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी तबरेज अंसारी के रूप में की गई है। तबरेज…

जगलदग्‍गा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर ही तोड़ा दम
Read Time:2 Minute, 7 Second
जगलदग्‍गा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर ही तोड़ा दम

लातेहार जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर जगलदग्‍गा ग्राम के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई। मृतक युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी तबरेज अंसारी के रूप में की गई है। तबरेज मूल रूप से पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत धनगांव का रहने वाला था। वह डीही गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

मृतक के मामा नेसार अंसारी ने बताया कि तबरेज मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल से रांची से डीही गांव लौट रहा था। जैसे ही वह जगलदग्‍गा के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तबरेज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नेसार अंसारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों और पास के होटल संचालकों से पूछताछ करने पर पता चला कि घटना के वक्त ट्रक के पीछे एक बस भी चल रही थी। जब बस हादसे की जगह से काफी नीचे उतरकर गुजरने लगी तो लोगों को कुछ अजीब महसूस हुआ। स्थानीय लोग उत्सुकतावश मौके पर पहुंचे और पास जाकर देखा तो तबरेज का शव और उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल सड़क किनारे पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Loading

जगलदग्‍गा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर ही तोड़ा दम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed