Views: 603
0 0
सतबरवा में ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सतबरवा में ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: दिनेश यादव, पलामू जिला मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष तथा अखंड ज्योति पत्रिका एवं अखंड दीप प्रज्वलन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर…

सतबरवा में ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब
Read Time:3 Minute, 42 Second
सतबरवा में ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब


रिपोर्ट: दिनेश यादव,

पलामू जिला मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष तथा अखंड ज्योति पत्रिका एवं अखंड दीप प्रज्वलन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में भ्रमण कर रही है।

सतबरवा के खामडीह पंचायत में रथ यात्रा का आरती एवं पूजन के माध्यम से श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने पूरे उल्लास के साथ रथ को खामडीह में अगवानी दी। इसके बाद रथ यात्रा सतबरवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण करती हुई संजय कुमार व सुशीला गुप्ता के आवास तथा मेला टाड़ स्थित काली मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने रथ की भव्य आरती की।

रात्रि में सतबरवा के महावीर चौक स्थित प्रांगण में एक भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीपों की ज्योति और वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। दीप यज्ञ का संचालन हरिद्वार से पधारे टोली नायक शिवकुमार महतो, संगीतज्ञ राजकुमार महतो, सहायक अशोक मेहता एवं पुजारी अशोक महतो द्वारा किया गया।

सतबरवा में ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

सभा को संबोधित करते हुए टोली नायक शिवकुमार महतो ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर तप, त्याग और सेवा के माध्यम से एक सबल और सशक्त भारत का निर्माण करें। उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा समाज में जागरूकता फैलाने, आध्यात्मिक चेतना जागृत करने एवं मानवीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से पूरे देश में भ्रमण कर रही है।

इस दिव्य आयोजन में सतबरवा प्रखंड के कोने-कोने से आए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रखंड समन्वयक संजय कुमार, सत्यनारायण मेहता, सुभाष जी, संतोष प्रजापति, सतन जायसवाल, वीरेंद्र साहू, ओंकार ठाकुर, दिलीप पाठक, सुनील गांधी, बागेश्वर मेहता, श्याम बिहारी प्रसाद, संदीप प्रसाद, रामशिला देवी, सुशीला गुप्ता, अंजू देवी, संध्या देवी, श्वेता कुमारी, कंचन देवी, उषा कुमारी, सुषमा देवी, प्रीति गुप्ता, पूनम गुप्ता, नीलू देवी एवं संगीता देवी। इस रथ यात्रा एवं दीप यज्ञ ने सतबरवा क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता की एक नई ऊर्जा का संचार किया और लोगों के बीच समर्पण, सेवा एवं संस्कारों के प्रति एक नई प्रेरणा जगाई।

Loading

सतबरवा में ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports