झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

रामनवमी पर बारेसाढ़ में पहली बार राम-सीता और लक्ष्मण हनुमान की मूर्ति स्थापना, भक्तिमय माहौल में निकला विसर्जन जुलूस

Views: 103
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second
रामनवमी पर बारेसाढ़ में पहली बार राम-सीता और लक्ष्मण हनुमान की मूर्ति स्थापना, भक्तिमय माहौल में निकला विसर्जन जुलूस

पंकज कुमार यादव,

गारु :बारेसाढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष बारेसाढ़ बाजार में पहली बार भव्य रूप से भगवान राम, माता सीता लक्ष्मण लक्ष्मण हनुमान जी की मूर्तियाँ बनाकर स्थापित की गईं। यह ऐतिहासिक पहल स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।


प्रतिमाओं की स्थापना के बाद शिव मंदिर, बारेसाढ़ में पंडित सुमंत मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-पाठ कराया गया। इसके पश्चात विसर्जन जुलूस का आयोजन किया गया, जो मायापुर छोटी परेवाटांड़, बाजार, बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर होते हुए डेढ़गांव के देवी मंडप तक पहुँचा।

वहां भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। जुलूस फिर यादव मोड़ होते हुए ललमटिया गया लालमटिया मे राजा राम किराना स्टोर के तरफ से सर्बत का ब्यवस्था किया गया था।वापस लौटकर झुमरी यादव मोड़ के पास मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धा के साथ किया गया।


पूरे जुलूस मार्ग में भक्ति गीत, जयकारे और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बारेसाढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास खुद दल-बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


आयोजन में अध्यक्ष चंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव, सचिव कुनाल कुमार, आकाश प्रसाद, विनय प्रसाद, सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button