Views: 157
0 0
चटकपुर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चटकपुर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

संवाददाता सुभाष गुप्ता चटकपुर/महुआडांड़(लातेहार):- महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चटकपुर गांव में रविवार को रामनवमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चटकपुर गांव में विभिन्न स्थानों पर झंडा उठाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह से ही गाँव में धार्मिक उत्साह चरम पर था।विभिन्न गांवों से आए झंडा…

चटकपुर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Read Time:1 Minute, 57 Second
चटकपुर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

संवाददाता सुभाष गुप्ता

चटकपुर/महुआडांड़(लातेहार):- महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चटकपुर गांव में रविवार को रामनवमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चटकपुर गांव में विभिन्न स्थानों पर झंडा उठाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह से ही गाँव में धार्मिक उत्साह चरम पर था।विभिन्न गांवों से आए झंडा जुलूसों के साथ क्षेत्र में पर्व का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शिव मंदिर परिसर में झंडा तोलन समारोह विधिवत संपन्न हुआ, जिसके बाद श्रद्धालु महुराम पहुंचे। वहां से वापसी के क्रम में जुलूस चटकपुर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंचा, इसके बाद जुलूस चटकपुर देवी मंडप होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करता रहा।

चटकपुर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।इस भव्य धार्मिक आयोजन में अध्यक्ष- शत्रुघ्न प्रसाद,उपाध्यक्ष- सुभाष कुमार गुप्ता, सचिव- हरि लाल गुप्ता, पश्चिमी हिंदू महासभा अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, श्रीमति एस्टेला नगाशिया जिला परिषद्, शेखर प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पर्व की शोभा बढ़ाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports