Views: 320
0 0
बरहरवा में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बरहरवा में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बरहरवा। कुशवाहा टोला स्थित आरबी प्लेस में गांट टैलेंट इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सुमन भगत ने किया। प्रतियोगिता में बाल विद्या निकेतन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झारखंड पब्लिक स्कूल, होली फैमिली स्कूल, अरविंद पाठशाला और संत थोमस डीओसीएसन इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक स्कूल…

बरहरवा में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Read Time:1 Minute, 58 Second
बरहरवा में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बरहरवा। कुशवाहा टोला स्थित आरबी प्लेस में गांट टैलेंट इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सुमन भगत ने किया। प्रतियोगिता में बाल विद्या निकेतन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झारखंड पब्लिक स्कूल, होली फैमिली स्कूल, अरविंद पाठशाला और संत थोमस डीओसीएसन इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

प्रत्येक स्कूल की विभिन्न कक्षाओं से दो-दो छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का परिचय दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिय और पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूलों के शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन की बात कही, जिससे छात्रों में ज्ञानवर्धन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिले।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports