होली से पहले गारु थाना प्रभारी पारस मणि की बड़ी कार्रवाई,45 किलो जावा महुआ नष्ट

होली से पहले गारु थाना प्रभारी पारस मणि की बड़ी कार्रवाई,45 किलो जावा महुआ नष्ट
Views: 347
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
होली से पहले गारु थाना प्रभारी पारस मणि की बड़ी कार्रवाई,45 किलो जावा महुआ नष्ट

पंकज कुमार यादव,
गारु :- होली के लेकर लातेहार जिले के गारु थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी पारस मणि के नेतृत्व में पुलिस ने कोटाम सहित विभिन्न स्थानों में एक साथ छापेमारी कर 45 किलो जावा महुआ नष्ट किया।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोटाम, और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से जावा महुआ इकट्ठा किया गया है और इसे बेचने की योजना थी। इस पर थाना प्रभारी पारस मणि के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की और अवैध रूप से संग्रहित जावा महुआ को जब्त कर नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी पारस मणि ने कहा कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली को देखते हुए गश्त और छापेमारी तेज कर दी गई है ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह रोका जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे होली का त्योहार शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सकेगा।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो तुरंत सूचना दें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment