Views: 332
0 0
गढ़वा: बिशुनपुरा में सामूहिक विवाह के लिए निकला भव्य भिक्षाटन यात्रा, 251 से अधिक बेटियों की होगी शादी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गढ़वा: बिशुनपुरा में सामूहिक विवाह के लिए निकला भव्य भिक्षाटन यात्रा, 251 से अधिक बेटियों की होगी शादी

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, बिशुनपुरा(गढ़वा):- कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा आगामी 19 फरवरी को 251 कन्याओं की सामूहिक विवाह को सफल बनाने हेतु प्रखंड अंतर्गत स्थित विभिन्न जगहों पर जैसे नई बाजार में गांधी चौक से लेकर टेंपो स्टैंड, शंकर मोड़, ग्रामीण बैंक मोड़, लाल चौक, रानी बगीचा तक कन्या विवाह एंड…

गढ़वा: बिशुनपुरा में सामूहिक विवाह के लिए निकला भव्य भिक्षाटन यात्रा, 251 से अधिक बेटियों की होगी शादी
Read Time:3 Minute, 33 Second
गढ़वा: बिशुनपुरा में सामूहिक विवाह के लिए निकला भव्य भिक्षाटन यात्रा, 251 से अधिक बेटियों की होगी शादी

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

बिशुनपुरा(गढ़वा):- कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा आगामी 19 फरवरी को 251 कन्याओं की सामूहिक विवाह को सफल बनाने हेतु प्रखंड अंतर्गत स्थित विभिन्न जगहों पर जैसे नई बाजार में गांधी चौक से लेकर टेंपो स्टैंड, शंकर मोड़, ग्रामीण बैंक मोड़, लाल चौक, रानी बगीचा तक कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली द्वारा बाजार स्थित दोनों ओर सभी दुकान जैसे सब्जी दुकान, कपड़ा दुकान, मेडिकल, किराना दुकान, होटल एवं घर घर जाकर भिक्षाटन किया गया।

वहीं भिक्षाटन करते हुए बेटियों के शादी हेतु आशीर्वाद लिया तथा आगामी 19 फरवरी को सामूहिक विवाह में आने का निमंत्रण भी दिया।

251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली

बिशुनपुरा मुख्यालय में भिक्षाटन से पहले टेंपो स्टैंड में सभा को संबोधित करते हुए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने कहा कि सामूहिक विवाह का कार्य अन्तिम चरण पर है।

संस्था को पहले 251 बेटियों की शादी हेतु आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन अभी कार्यालय में 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह देख संस्था ने निर्णय लिया है कि कोई भी योग्य कन्या शादी से वंचित नहीं रहेगी। सभी कन्या को पूरे सम्मान और गृहस्थी के समान के साथ विदा करेंगे।

उन्होंने कहा कि 9 फरवरी से सभी प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी नाबालिक कन्या विवाह में शामिल न हो। कोई महिला सिर्फ़ विवाह उपहार (सामग्री) के लालच में दूसरी बार शादी में शामिल न हो।

वहीं उन्होंने समाज के सम्पन्न लोगों से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्था का मानना है कि सामूहिक विवाह न सिर्फ़ निर्धन परिवारों की मदद करता है बल्कि सम्पन्न परिवारों को भी अपने बच्चों की शादी सादगी के साथ करनी चाहिए। जिससे समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा का अंत हो सके। वहीं उन्होंने सभी बिशुनपुरा वासियों का बेटियों की शादी हेतु भिक्षाटन के लिए अभिवादन किया।

मौके पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली, अजय वर्मा, विभुति पांडेय सहित कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के अन्य लोग एवं बिशुनपुरा के कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

गढ़वा: बिशुनपुरा में सामूहिक विवाह के लिए निकला भव्य भिक्षाटन यात्रा, 251 से अधिक बेटियों की होगी शादी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports