झारखंडस्थानीय समाचार
मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को सौंपा बुधवाबांध मरम्मत का आवेदन

Views: 390
Read Time:1 Minute, 20 Second

पंकज कुमार यादव की रिपोर्ट,
गारु: लातेहार जिले के बारेसाढ़ स्थित मायापुर पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने झारखंड की कृषि मंत्री नेहा तिर्की को बुधवाबांध की मरम्मत हेतु आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने लिखा कि बांध की मरम्मत से ग्रामीणों को सिंचाई में आसानी होगी और लगभग 500 से 600 एकड़ भूमि पर सिंचाई संभव हो सकेगी।
मुखिया ने बताया कि वर्तमान में बांध की स्थिति जर्जर है, जिससे पानी के संग्रहण और वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे किसानों को फसल उत्पादन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र बांध मरोम्मत की मांग की, ताकि क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल सके और कृषि क्षेत्र में सुधार हो।
ग्रामीणों का कहना है कि बांध की मरम्मत से न केवल सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
![]()




