झारखंडबीजेपीरांचीस्थानीय समाचार
पीएलएफआई के नाम भाजपा नेता से वाट्सएप्प कॉल के जरिये मांगी गई रंगदारी, थाने में मामला दर्ज

Views: 183
Read Time:1 Minute, 10 Second

राँची:पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन की ओर से भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह से रंगदारी की मांग की गई है।भाजपा नेता ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कितनी राशि मांगी गई, यह स्पष्ट नहीं है।
भाजपा नेता ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने वाट्सएप्प कॉल किया। उसने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि संगठन के कमांडर के अलावा उनपर सदस्यों की नजर है।
वह संगठन को सहयोग करें। संगठन भी आपको सहयोग करेगा। फोन करने वाले शख्स ने संगठन को सहयोग नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी धमकी दी।
पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है।
![]()




