स्थानीय समाचार
जेएसएससी सीजीएल मामले में हाई कोर्ट ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने पर अगले आदेश तक रोक लगाई

Views: 236
Read Time:1 Minute, 17 Second

राँची :-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.हाई कोर्ट ने ये आदेश दिया है कि इस परीक्षा का अंतिम परिणाम यानी मेरिट लिस्ट अगले आदेश तक जारी नहीं किया जाएगा. हालांकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अपने शेड्यूल अनुसार जारी रहेगा, इसपर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है.
जेएसएससी सीजीएल मामले में हाई कोर्ट ने सिर्फ फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने पर रोक लगाई है, बाकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया दिए गए शेड्यूल अनुसार जारी रहेगी. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कल 16 दिसंबर से शुरू हुई है और 20 दिसंबर तक चलेगी.
इसके बाद भी अगर कोई उम्मीदवार किन्हीं कारण से अपने निर्धारित समय में वेरिफिकेशन करवाने से चूंक जाते हैं तो उन्हें 26 और 27 दिसंबर को फिर से मौका दिया जाएगा.
![]()




