Views: 386
1 0
उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

लातेहार:-उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा आज मनिका प्रखंड का दौरा किया गया।सर्वप्रथम मनिका प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज, मनिका का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन व कॉलेज में छात्र/छात्राओं को मिल रही मूलभूत सुविधाओं एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा अध्ययनरत विद्यार्थियों से कॉलेज में हो रही पढ़ाई व मिल रहे…

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.
Read Time:9 Minute, 54 Second

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

लातेहार:-उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा आज मनिका प्रखंड का दौरा किया गया।सर्वप्रथम मनिका प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज, मनिका का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन व कॉलेज में छात्र/छात्राओं को मिल रही मूलभूत सुविधाओं एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा अध्ययनरत विद्यार्थियों से कॉलेज में हो रही पढ़ाई व मिल रहे सुविधाओ के बारे में जानकारी ली गई।

इस दौरान उन्होंने कॉलेज में क्लास रूम, लाइब्रेरी का अवलोकन कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली को संतोषजनक पाया। साथ ही इसे और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

इसके अलावे आदिम जनजाति आवासीय बालक प्राथमिक विद्यालय ,औराटांड़, मनिका का औचक निरीक्षण के क्रम में बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय का भ्रमण करते हुए परिसर में स्वच्छता, आवास, भोजन, विद्युत, जल आदि का जायजा लिया। उपायुक्त ने आवासीय संबंधी जानकारी ली। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुुए स्कूल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को निदेशित किया गया कि विद्यालय परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिले, इसका विशेष ध्यान रखें।

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पठन-पाठन के तरीके एवं उन्हें मिल रही मूलभूत सुविधों के अलावा स्कूल में बच्चों को दी जाने वाले मध्यान भोजन की  गुणवत्ता भी जांच की गई तथा स्कूल प्रबंधन को बच्चों को उपलब्ध करवाए जाने वाला मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

इसके अलावे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मनिका, राजकीय मध्य विद्यालय,शिंजो, मनिका, कस्तूरबा गांधी मनिका का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत की और शिक्षकों के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ वहां के आधारभूत संरचना की विस्तृत जानकारी ली और मौजूद संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्य व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने विद्यालयों का भ्रमण कर बच्चों की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व बौद्धिक विकास संबंधी अतिरिक्त गतिविधियों के साथ जोड़ा जाना आवश्यक है।

 

इसके पश्चात उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिका का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।औचक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मियों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजलापूर्ति, शौचालय, बिजली की आपूर्ति व अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

ग्राम शिंजो में पीडीएस डीलर लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह का औचक निरीक्षण कर जरूरतमंदों को दिए जा रहे राशन में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं उचित वजन समेत अन्य की जांच की गई। जिससे जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों। इस दौरान उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश देते हुए ईमानदारी पूर्वक राशन वितरण करने की बात कही।

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

इस दौरान उन्होंने ग्राम में शिंजो में अबुआ आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लाभुकों से किस्त की राशि के संदर्भ में जानकारी ली, उन्होंने लाभुकों से आवास निर्माण हेतु मिली राशि का आवास निर्माण कार्य में ही उपयोग करने का निर्देश दिया।

 

इसके पश्चात उपायुक्त ने मनिका में संचालित कल्याण गुरुकुल का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य से गुरुकुल में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम व प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षुओं के प्लेसमेन्ट के बारे जानकारी लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने ट्रेनिंग पूरी करके वापस आए बच्चों की सूची तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे ऐजा माड स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

इसके पश्चात उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मनिका प्रखंड कार्यालय में मनिका प्रखंड अंतर्गत मनरेगा, अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की क्रम वार समीक्षा की गई एवं वर्तमान प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने मनिका प्रखंड के सभी पंचायतो में चल रहे कार्य प्रगति की क्रमवार जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा।

मनिका प्रखंड अंतर्गत मनरेगा से संचालित योजनाओं की गति को देख कर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त  करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिका के कार्य की जांच करने एवं स्पष्टीकरण करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया तथा एक हफ्ते के अंदर कार्यों में प्रगति नहीं लाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

इसके अलावे उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही शेष योग्य लाभुकों को स्वीकृति देने के लिए निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी लाभुकों का लंबित भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

मौके पर कल्याण विभाग के तहत 50 छात्र–छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।

इस दौरान आईटीडीए निदेशक  प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त  सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता  रामा रविदास, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला कल्याण पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका, अंचल अधिकारी, संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त ने किया मनिका प्रखंड का दौरा:मनरेगा कार्य की गति को देख उपायुक्त ने जतायी नाराजगी.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports