Views: 239
0 0
कार्य की गुणवत्ता सुधारे संवेदक अन्यथा होगी कार्रवाई:अनीता देवी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कार्य की गुणवत्ता सुधारे संवेदक अन्यथा होगी कार्रवाई:अनीता देवी

लातेहार/बालूमाथ:- मंगलवार को जिला परिषद के सदस्यों की टीम के साथ उपाध्यक्ष अनीता देवी ने हेरहंज के कपिया एवं अन्य स्थानों में विद्यालयों में भ्रमण किया गया। जहां पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि फर्जी अटेंडेंस बनाकर मिड डे मील की राशि की निकासी की जा रही है । उसके बाद उन्होंने प्रखंड बालूमाथ परिसर…

कार्य की गुणवत्ता सुधारे संवेदक अन्यथा होगी कार्रवाई:अनीता देवी
Read Time:2 Minute, 29 Second

कार्य की गुणवत्ता सुधारे संवेदक अन्यथा होगी कार्रवाई:अनीता देवी

लातेहार/बालूमाथ:- मंगलवार को जिला परिषद के सदस्यों की टीम के साथ उपाध्यक्ष अनीता देवी ने हेरहंज के कपिया एवं अन्य स्थानों में विद्यालयों में भ्रमण किया गया। जहां पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि फर्जी अटेंडेंस बनाकर मिड डे मील की राशि की निकासी की जा रही है ।

उसके बाद उन्होंने प्रखंड बालूमाथ परिसर में निर्माण अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया जहां पर पाया कि बालू, ईंट एवं सीमेंट की की गुणवत्ता एकदम से खराब है ।

इस प्रकार की निर्माण सामग्री से अच्छे भवन का निर्माण नहीं किया जा सकता है l पुनः उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आवास के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जांच किया।

जांच के क्रम में घटिया निर्माण सामग्री पाई गई

जांच के क्रम में घटिया निर्माण सामग्री पाई गई जिसके बाद उनके द्वारा यह हिदायत दी गई की अविलंब कार्य की गुणवत्ता सुधारे अन्यथा संवेदक को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।

इन सब घटनाक्रम की लिखित शिकायत जिले के उपायुक्त महोदय से भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदक घटिया निर्माण करके सरकारी राशि का बंदर बांट करने का प्रयास कर रहे हैं। जो लोक संपत्ति की लूट है और उसमें संबंधित विभाग की मिलीभगत प्रतीत हो रही है l

मौके पर उन्होंने संबंधित विभाग के इंजीनियर से भी बात कर कार्य की गुणवत्ता सुधारने हेतु निर्देशित किया है l मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सदस्य प्रियंका देवी, सदस्य विनोद कुमार, सदस्य जीरा देवी आदि उपस्थित थे l

Loading

कार्य की गुणवत्ता सुधारे संवेदक अन्यथा होगी कार्रवाई:अनीता देवी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports