Views: 294
0 0
रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया

लातेहार:- जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. इस दौरान अपराधियों ने दो वाहनों में आगजनी की. इतना ही नहीं अपराधियों ने वाहन चालक के साथ बदसलूकी भी की.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले…

रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया
Read Time:2 Minute, 6 Second

रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया

लातेहार:- जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. इस दौरान अपराधियों ने दो वाहनों में आगजनी की. इतना ही नहीं अपराधियों ने वाहन चालक के साथ बदसलूकी भी की.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

घटना के सबंध में बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात अपराधी  मकईयाटांड़ के पास पहुंचे और कोयला लदे दो वाहनों में आग लगा दी. बताया जाता है कि जब अपराधियों ने एक वाहन में आग लगाई तो दूसरे वाहन का चालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन अपराधियों ने फायरिंग कर ट्रक चालक को रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की.

इसके बाद चालक को वाहन से उतार कर दूसरे वाहन में भी आग लगा दी.ट्रक चालक साबिर अंसारी ने बताया कि वह तुबेद से कोयला लेकर कुसमाही साइडिंग आ रहा था. लेकिन साइडिंग के पास चार अपराधी पहुंचे और उसके वाहन को रोक लिया. अपराधियों ने सबसे पहले उसका मोबाइल छीन लिया और गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अपराधियों ने साबिर को मौके से भगा दिया.

साबिर ने बताया कि अपराधियों ने एक पर्चा भी फेंका.तीन दिन पहले ही अपराधियों ने बालूमाथ में कोयला वाहनों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की थी.

Loading

रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports