मुस्लिमों के संवैधानिक मसले लोकसभा में उठाऊंगा: पप्पू यादव। 

मुस्लिमों के संवैधानिक मसले लोकसभा में उठाऊंगा: पप्पू यादव। 
Views: 125
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

मुस्लिमों के संवैधानिक मसले लोकसभा में उठाऊंगा: पप्पू यादव। 

अमीन अंसारी

रांची: बिहार पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से मुस्लिम समुदाय के दानिश्वरों ने मुलाकात किया और मुस्लिम समुदाय के केन्द्र एवं राज्य स्तर के कई अहम मसलों को अवगत कराया।

इस मौके पर आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने सांसद पप्पू यादव को बताया प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का लगातार उल्लंघन किया जा रहा, एक्ट के अनुसार 15 अगस्त 1947 से पहले अस्तित्व में आए किसी भी धर्म के पूजा स्थल को किसी दूसरे धर्म के पूजा स्थल में नहीं बदला जा सकता, यदि कोई एक्ट का उल्लंघन करता है तो जुर्माना और तीन साल सजा का प्रावधान है उसके बावजूद निचली आदलतों का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्यों में मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों को टार्गेट किया जा रहा है।

वहीं वक्फ अधिनियम 1995 को भी संसोधित करने का लगातार प्रयास हो रहा है इसके विरोध में लाखों की संख्या में पब्लिक ने पिटिशन भेजकर वक्फ संशोधन बिल वापस लेने की मांग किया है, चुकि दोनों मामले केन्द्र सरकार से जुड़े है जिसे लोकसभा में उठाकर हल करायी जाए।

एस अली ने बताया कि झारखंड में भी मुसलमानों के न्याय, अधिकार, रोजगार,10 जून 2022 रांची गोलीकांड, माॅबलीचिंग कानून, 3712 उर्दू सहाय शिक्षक की बहाली, मदरसा से जुड़े कई मामले लम्बित है समाज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हल करने की उम्मीद रखता है इसके लिए आप भी सहयोग करें।

 

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश का संविधान संवैधानिक सभी समुदाय, वर्ग के अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है लेकिन केन्द्र सरकार उसे समाप्त करने पर तुली है हमलोग आदिवासी दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के न्याय अधिकार के लिए सदन और सड़क में आवाज बनेंगे।

इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद, समाजसेवी सैयद इक़बाल इमाम, तनवीर आलम, मौलान जियाउल होदा, अर्श आलम, पप्पू, मुस्लिम अंसारी, नेहाल अहमद, अरशद कुरैशी, इलियास मजीद, मो अली, मो अशरफ, मतीन मास्टर, मतीनउर रहमान, इंजीनियर नसीम अली, इर्शाद अहमद सहित अन्य लोग शामिल थे।

Loading

मुस्लिमों के संवैधानिक मसले लोकसभा में उठाऊंगा: पप्पू यादव। 

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment