23 नवंबर को मतगणना करने वाले कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

23 नवंबर को मतगणना करने वाले कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Views: 110
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
23 नवंबर को मतगणना करने वाले कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मेदिनीनगर (पलामू):- विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत शनिवार को गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह 8 बजे से मतगणना होनी है।इस दिन जिन कर्मचारियों को मतों की गणना करनी है,उनमें मतगणना पर्यवेक्षक मतगणना सहायकों व माईक्रोआर्जवर शामिल हैं।ऐसे सभी कर्मियों को गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के 17 अलग-अलग कमरों में प्रशिक्षण दिया गया।

23 नवंबर को मतगणना करने वाले कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण उप विकास आयुक्त सह प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी शब्बीर अहमद की देख-रेख में संपन्न कराया गया।सदर भूमि उप समाहर्ता प्यारे लाल अलग-अलग कमरों में काउंटिंग उपकरण के साथ सभी कर्मीयों को प्रशिक्षण देते नजर आये।इस दौरान 34 मास्टर ट्रेनर और 5 जिला ट्रेनर ने 700 से अधिक मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया।

23 नवंबर को मतगणना करने वाले कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

इस दौरान सभी कर्मचारियों को मतगणना कार्य से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों,प्रारूपों तथा रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से बताया।सभी को बताया कि मतगणना का काम अत्यंत जिम्मेदारी भरा और संवेदनशील प्रकृति का काम है।इसलिए यह आवश्यक है कि सभी लोग भलीभांति ट्रेनिंग लेकर अपनी बेहतर कार्यक्षमता के साथ ज़ीरो एरर पर काम करेंगे।

काउंटिंग असिस्टेंट सी.यू डिस्प्ले और सी.यू के सील को जांच करेंगे।माइक्रो आब्जर्वर द्वारा निर्धारित अनेक्सर को भरा जायेगा।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने सभी को स्पष्ट रूप से बताया कि मतगणना वाले दिन सभी मतगणना कर्मी अपने निर्धारित समयानुसार मतगणना स्थल पहुंचे कर अपनी उपस्थित मतगणना हॉल में दर्ज करायें।

उन्होंने सभी कर्मियों को पोस्टल बैलेट और ईटीबीपीएस के माध्यम से प्राप्त मत पत्रों की गिनती से जुड़ी प्रक्रिया व सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Loading

23 नवंबर को मतगणना करने वाले कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment