आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का बसना पंचायत में हुआ आयोजन


नावा बाजार/पलामू:- पलामू जिला के नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसना में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी,अंचलाधिकारी ,प्रखंड प्रमुख विद्या देवी,उप मुखिया रूबी देवी के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बिरसा हरित आम बागवानी योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुकर पालन के लिए आवेदन,सवर्जन पेशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन आवेदन, आम- बागवानी के लिए स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस के तहत 15 समूहों के लिए क्रेडिट लिंकेज का चेक का वितरण किया गया।साथ ही विशेष जानकारी देते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जनता को काफी सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के बारे में अंचलाधिकारी ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि,जनता के बीच जाकर समस्याओं को जाने और आवेदन लेकर समस्याओं को निदान करें। साथ ही अधिकारी एवं जनता की दूरी को समाप्त करना है। वहीं उप मुखिया ने कार्यक्रम में आए पंचायत क्षेत्र के जनता का स्वागत किया।बसना पंचायत समिति हरिशंकर दुबे ने सरकार के कई योजनाओं का उल्लेख किया और लोगों से अपील किया की आप सब सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजना का लाभ जरूर लें। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख विद्या देवी, अंचलाधिकारी,जिला पार्षद प्रतिनिधी राजबली माहरा, पंचायत समिती सदस्य हरिशंकर दुबे, उप मुखिया रूबी देवी,पंचायत सचिव नीरज कुमार, कृषि विभाग से छोटन बैठा, समरेंद्र,प्रखंड अंचल कर्मी के साथ संबंधित कई अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे ।
![]()




