Views: 143
0 0
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

लातेहार:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव के द्वारा 23 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया।विधानसभा वार होने वाली मतगणना को लेकर…

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Read Time:3 Minute, 5 Second
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

लातेहार:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव के द्वारा 23 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विधानसभा वार होने वाली मतगणना को लेकर उपायुक्त ने सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय करने को लेकर निर्देशित किया।

काउंटिंग हॉल में मतगणना कर्मियों के लिए टेबल लगाने, मीडिया सेंटर समेत अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश का पालन हो और इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। आगे उपायुक्त ने कहा कि मतगणना का कार्य बड़ा ही संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए पूरे धैर्य व बिना विचलित हुए सहज रूप से कार्य करें।

उन्होंने संबंधित आरओ से कहा कि मतगणना के दिन कोई ऐसी गतिविधि मतगणना केंद्र में न होने दें, जिससे मतगणना प्रक्रिया बाधित हो।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

हर टेबल पर सभी आवश्यक सामग्री व स्टेशनरी आदि उपलब्ध रहे, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो और मतों की गिनती सुचारू रूप से संपन्न हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने मतगणना केंद्र का जायजा लेते हुए वहां पर की गई तमाम प्रबंधों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports