झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से डीईओ ने रवाना किया मतदाता जागरूकता रथ

Views: 243
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से डीईओ ने रवाना किया मतदाता जागरूकता रथ

मेदिनीनगर (पलामू):- पिछले चुनावों में हुए कम मतदान वाले क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से डीईओ ने रवाना किया मतदाता जागरूकता रथ।

पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विगत चुनावों में जिन क्षेत्रों में कम मतदान हुआ है,उन सभी क्षेत्रों में इस प्रचार रथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

इस दौरान ऑडिओ-विसुअल को वाहन पर लगे स्क्रीन में दिखाया जायेगा।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभायें।

इस अवसर पर मेदिनीनगर निगम आयुक्त सह स्वीप के नोडल पदाधिकारी जावेद हुसैन व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ असीम कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से डीईओ ने रवाना किया मतदाता जागरूकता रथ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button