Views: 282
0 0
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

लातेहार:- उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पोशाक , छात्रवृति, मध्याह्न भोजन संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों में…

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
Read Time:6 Minute, 4 Second
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न
  • ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति बनाने को लेकर किया गया निर्देशित

लातेहार:- उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पोशाक , छात्रवृति, मध्याह्न भोजन संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के बारे जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का भी ई विद्यावाहिनी एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने को कहा।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त ने पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि पोशाक एवं छात्रवृति योजना से छात्रों को ससमय लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरन्तर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।

साथ ही 30 अक्टुबर तक अकाउण्ट आधार ओपनिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए पदाधिकारीयों को स्कूलों में जाकर सतत् मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उपायुक्त द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चो को ससमय राशन एवं योग्य बच्चो को ससमय छात्रवृत्ति मिले यह सुनिश्चित करें।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

जिले की प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में शिक्षकों के पदास्थापना, आय- ब्यय प्रतिवेदन, आवंटन ,कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन ,संबंधित अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त के द्वारा पोशाक वितरण, मध्यान भोजन ,ऑनलाइन बुक डिस्ट्रीब्यूशन,से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

बालूमाथ , हेरहंज प्रखंड के बीओ के कार्यों से असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत कार्यों के पूर्ण होने व कार्यों में सुधार नहीं होने पर आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बीओ/ बीपीओ को स्पष्ट निर्देशित किया की एक महिने के अंदर सभी तरह का डेटा शत प्रतिशत सही प्रविष्टि होना चाहिए और कार्य में तेजी लाते हुए सुधारात्मक प्रगति करने का निर्देश दिया गया।


बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ काम करें। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत है। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत नामांकन, मध्याह्न भोजन, पोशाक एवं छात्रवृति, पी0एम0 पोषण योजना सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक प्रखंडवार समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, एडीपीओ, एपीओ ,सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक,छात्रवृति, मध्यान भोजन समेत अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports