प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- मुख्यालय स्थित मुखिया परिसर में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल के द्वरा आचार्य प्रमोद पाठक के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना एवम नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने बताया कि आगामी विधानसभा का चुनाव को लेकर बिशुनपुर विधानसभा के अंतर्गत घाघरा मुख्यालय स्थित मुखिया परिसर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय का उद्घाटन दशहरा के शुभ मुहूर्त पर किया गया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि ये बड़ी सौभाग्य की बात है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष पर हवा चल रही है एवं बिशुनपुर विधानसभा से निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर इतिहास रचीगी।
मौके पर प्रवीण सिंह, जिला अध्यक्ष विजय कुमार लाल, मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार जयसवाल, श्याम किशोर पाठक, कुमार रवि, पूर्व प्रत्याशी अशोक उरांव, प्रदीप प्रसाद, रामनंदन साहू, रमेश, विपिन, बिहारी सिंह प्रसाद, अरुंजय सिंह, अमित ठाकुर, तेम्बू उराँव, सुनील प्रसाद, सीमा देवी, अलका देवी इत्यादि मौजूद थे।