Views: 348
0 0
मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका स्थित कुई में कालीकरण सड़क का किया शिलान्यास

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका स्थित कुई में कालीकरण सड़क का किया शिलान्यास

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट – मनिका(लातेहार):- मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने दिन रविवार को मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनी पहाड़ से कुई होते कमारू तक 6.50 किलोमीटर मुख्यमंत्री सड़क की कालीकरण सड़क का शिलान्यास किया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ नारियल फोड़कर एवं शीलापट अनावरण कर किए शिलान्यास यह सड़क कुई…

मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका स्थित कुई में कालीकरण सड़क का किया शिलान्यास
Read Time:2 Minute, 23 Second
मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका स्थित कुई में कालीकरण सड़क का किया शिलान्यास

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट –

मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका स्थित कुई में कालीकरण सड़क का किया शिलान्यास

मनिका(लातेहार):- मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने दिन रविवार को मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनी पहाड़ से कुई होते कमारू तक 6.50 किलोमीटर मुख्यमंत्री सड़क की कालीकरण सड़क का शिलान्यास किया।

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ नारियल फोड़कर एवं शीलापट अनावरण कर किए शिलान्यास यह सड़क कुई से होते हुए कमारू तक जाएगी।यह सड़क बन जाने के बाद इस इलाके के लोगो को सतबरवा या मेदिनीनगर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

कालीकरण सड़क निर्माण कार्य कुमार एण्ड राय कंस्ट्रक्शन को मिला है। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को शिलान्यास से पूर्व आदिवासी संस्कृति के तहत स्थानीय माता एवं बहनों के द्वारा स्वागत किया गया।इसके बाद कुमार एण्ड राय कंस्ट्रक्शन के संचालक दिलीप कुमार चौधरी,राजू राय ,कार्तिक तिवारी ने माला पहनाकर विधायक रामचंद्र सिंह का स्वागत किया।

मौके पर मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ,राजीव रंजन प्रसाद साहू, बृंद बिहारी प्रसाद यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव, दीपू राय उर्फ डीगलू सुरेंद्र भारती, तस्लीम अंसारी, अरुण सिंह, संजय सिंह ,रामजतन सिंह, मुबारक अंसारी ,ओम प्रकाश यादव मनोज यादव ,भोला प्रसाद विनोद उरांव उर्फ गुड्डू आकाश कुमार सरयू यादव अखिलेश यादव , समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports