Views: 330
0 0
बीस सितंबर को मुख्यमंत्री,हेमंत सोरेन गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में लेंगे भाग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बीस सितंबर को मुख्यमंत्री,हेमंत सोरेन गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में लेंगे भाग

लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 20 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार का गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त…

बीस सितंबर को मुख्यमंत्री,हेमंत सोरेन गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में लेंगे भाग
Read Time:5 Minute, 5 Second
बीस सितंबर को मुख्यमंत्री,हेमंत सोरेन गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में लेंगे भाग

लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 20 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार का गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार गढ़वा में प्रस्तावित है।उपायुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें।

साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति के साथ करें, ताकि उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उपायुक्त ने लाभुकों के बीच वितरित किए जाने वाले परिसंपत्तियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जाति आवास, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती, साड़ी लुंगी योजना, किसान क्रिडेट कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं के तहत प्रखंड वार शिविरों में प्राप्त हुए आवेदनों एवं अब तक निष्पादित किए गए।

बीस सितंबर को मुख्यमंत्री,हेमंत सोरेन गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में लेंगे भाग

आवेदनों की समीक्षा के क्रम में लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने एवं योजनाबद्ध तरीके से लाभुकों को लाभ देने के संबंध में कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कम डिस्पोज़ल वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अधिक से अधिक निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने शिविर में कितने लोग लाभान्वित हुए है इसका विभाग वार अपडेटेड आंकड़ा रखने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार द्वारा जिन मुख्य योजनाओं को चिन्हित किया गया है उनमे सभी अधिकारियों का यह दायित्व है कि उन सभी योजनाओं में शतप्रतिशत योग्य लाभुक योजना का लाभ लें। इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आमजनों को सरकार की सभी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखें।

आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायतों में आयोजित हुए शिविरों में आने वाले सभी लोगों के मामलों को पूरी गंभीरता से लें एवं यथासंभव ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीपीएम, JSLPS एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

बीस सितंबर को मुख्यमंत्री,हेमंत सोरेन गढ़वा एवं लातेहार का संयुक्त कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में लेंगे भाग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports