Views: 536
0 0
एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर से आज फिर पूछताछ करेगी ईडी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर से आज फिर पूछताछ करेगी ईडी

नई दिल्ली:- (आरएनएस)। यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ईडी ने एल्विश को एक बार फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के मुताबिक उससे आज लखनऊ स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ हो सकती है। ये मामले रेव पार्टियों सांपों के जहर की सप्लाई से ही जुड़ा है।…

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर से आज फिर पूछताछ करेगी ईडी
Read Time:2 Minute, 19 Second
एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर से आज फिर पूछताछ करेगी ईडी

नई दिल्ली:- (आरएनएस)। यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ईडी ने एल्विश को एक बार फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के मुताबिक उससे आज लखनऊ स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ हो सकती है। ये मामले रेव पार्टियों सांपों के जहर की सप्लाई से ही जुड़ा है। उसके खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मुकदमा भी दर्ज है।


इससे पहले भी ईडी एल्विश यादव से पूछताछ कर चुकी है। 23 जुलाई को एल्विश से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी लेकिन तब भी वो कई सवालों के जवाब देने में बचता रहा या उसने घुमा फिराकर जवाब दिए। जिसके बाद अब ईडी ने उसे फिर से बुलाया है। एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में बीते साल 8 नवंबर 2023 को केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद ईडी ने मई 2024 से इस मामले की जांच शुरू की है।
बता दें यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता हैं। उन पर जानवरों की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने रेव पार्टी में सांपों का ज़हर सप्लाई करने का आरोप लगाया था। ये संस्था बीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था है। पुलिस ने इस संबंध में नोएडा की एक रेव पार्टी से उसके एजेंट और सपेरों को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस जब उनसे पूछताछ की तब एल्विश की इस मामले में संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद ईडी ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। तभी से एल्विश इस मामले में ईडी के रडार पर बना हुआ है। इस मामले में सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया था।

Loading

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर से आज फिर पूछताछ करेगी ईडी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports