अपराधक्राइमपश्चिम बंगालपश्चिम बंगालब्रेकिंग न्यूज़
Trending

मुर्शिदाबाद में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी गिरफ्तार; प्रेम संबंध और जमीन विवाद की जांच

सात साल के प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! पति की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार, प्रेम संबंध का संदेह या जमीन विवाद?

Views: 26
0 0
Read Time:4 Minute, 10 Second

फरक्का संवाददाता | निशांत कुमार सोनू

फरक्का : सात साल पहले प्रेम विवाह कर साथ जीने-मरने का सपना देखने वाले दंपती की कहानी का अंत एक दर्दनाक घटना के साथ हुआ। मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के फूलोंदर गांव में 26 वर्षीय जहांगीर मोमिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी नाबेरा बीबी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शुक्रवार रात जहांगीर की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। पति के दूसरी लड़की से प्रेम संबंध का संदेह और जमीन विवाद, दोनों पहलुओं को केंद्र में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

प्रेम विवाह के बाद रिश्तों में बढ़ी तल्खी

जानकारी के अनुसार, जहांगीर मोमिन और नाबेरा बीबी ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं हुई। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इसी दौरान नाबेरा बीबी को संदेह होने लगा कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की से प्रेम संबंध है। इसी संदेह को घटना की संभावित वजह के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुर्शिदाबाद में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी गिरफ्तार; प्रेम संबंध और जमीन विवाद की जांच

रात में मौत,सुबह देवर को दी जानकारी

आरोप है कि शुक्रवार रात जहांगीर गहरी नींद में था। इसी दौरान कथित रूप से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इसके बाद उसका शव सीढ़ी के पास पड़ा मिला। शनिवार सुबह पत्नी ने अपने देवर मानारुल मोमिन को बुलाकर जहांगीर के सीढ़ी के पास पड़े होने की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद पत्नी गिरफ्तार

समशेरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच के बाद शनिवार देर शाम नाबेरा बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस घटना की परिस्थितियों, पति-पत्नी के बीच संबंधों और मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों से मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

प्रेम संबंध का संदेह या जमीन विवाद, जांच के घेरे में दोनों पहलू

मृतक के भाई मानारुल मोमिन और चाचा सईदुल मोमिन ने कहा कि दूसरी लड़की से प्रेम संबंध की बात की उन्हें पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शादी के समय जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद की बात भी सामने आयी थी। ऐसे में सवाल है कि जहांगीर की मौत के पीछे वैवाहिक विवाद था, प्रेम संबंध का संदेह या जमीन को लेकर पुरानी रंजिश? फिलहाल पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button