Views: 302
0 0
टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

पलामू:- मेदिनीनगर के टाउन हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का पलामू जिले में विधिवत शुरुआत की गयी।मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन,जिले के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक…

टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत
Read Time:3 Minute, 37 Second
टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

पलामू:- मेदिनीनगर के टाउन हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का पलामू जिले में विधिवत शुरुआत की गयी।मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन,जिले के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद व समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान भी उपस्थित रहीं।इसके बाद टाउन हॉल में लगाये गये शिविर में आये महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।टाउन हॉल में नगरनिगम के वार्ड 22,24,29 व 30 के लाभुकों के लिए आज टाउन हॉल में शिविर लगाया गया है।यहां युवतियों व महिलाओं के बीच योजना से आच्छादित होने की खुशी देखते ही बन रही थी।शहर में भारी वर्षा के बीच उपरोक्त वार्डों में रहने वाले महिलाएं टाउन हॉल पहुंचकर अपना आवेदन समर्पित कर कंप्यूटर पर अंगूठा लगाकर ऑनस्पॉट एंट्री करवा रही थी।नगर आयुक्त व सदर अंचलाधिकारी के तरफ से पर्याप्त मात्रा में काउंटर व काउंटरों पर कर्मियों की नियुक्ति की गई थी।

टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

इधर ,कार्यक्रम की शुरुआत करने के पश्चात पश्चात सभी पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जागरूकता रथ को रवाना किया।यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों में जाकर महिलाओं को इस योजना के प्रति जागरूक करेगी।शनिवार को पलामू में भारी वर्षा के बावजूद युवतियां व महिलायें अपने-अपने पंचायत में जाकर इस योजना से लाभान्वित होने हेतु उत्साहित दिखे।सभी निर्धारित स्थलों पर मेला जैसा माहौल नज़र आया।

अगर आप इन मापदंडों पर खरा उतरते हैं तो ले सकते है इस योजना का लाभ

टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

युवती/महिला झारखंड राज्य का निवासी हो,आवेदन के समय महिला 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो तथा 50 वर्ष से कम आयु की हो।आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल (एकल) बैंक खाता हो।जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है वे भी योजना का लाभ दिसम्बर – 2024 तक उठा सकतीं हैं। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड हो। आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना (पीला राशन कार्ड), पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी राशन कार्ड)/केरोसिन ओइल राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड)/हरा रंग का पृथक राशन कार्ड धारी हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports