Views: 245
0 0
घर में मिला एक व्यक्ति का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,पत्नी हिरासत में

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

घर में मिला एक व्यक्ति का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,पत्नी हिरासत में

गिरिडीह:- जिले के जमुआ में घर के अंदर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की रात की है। घटना भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अमजो में हुई। मृतक इसी गांव का रहने वाला रहमत अंसारी (45 वर्ष) था। रहमत का शव घर में खून से लथपथ मिला।मृतक के चेहरे पर चोट के निशान…

घर में मिला एक व्यक्ति का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,पत्नी हिरासत में
Read Time:2 Minute, 3 Second
घर में मिला एक व्यक्ति का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,पत्नी हिरासत में

गिरिडीह:- जिले के जमुआ में घर के अंदर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की रात की है। घटना भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अमजो में हुई। मृतक इसी गांव का रहने वाला रहमत अंसारी (45 वर्ष) था। रहमत का शव घर में खून से लथपथ मिला।मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं।

लोग अनुमान लगा रहे हैं कि घटना को उस समय अंजाम दिया गया होगा, जब रहमत सो रहा होगा।घटना की सूचना मिलते ही भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इधर, हत्या का शक मृतक की पत्नी गुलशन बीबी पर लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पति-पत्नी दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। लोगों का कहना है कि अगर घटना घर के अंदर हुई है,तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध है.

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भाकपा (माले) नेता अशोक पासवान, ऐपवा नेत्री मीना दास ने कहा कि मृतक की पत्नी पर ही इस घटना को अंजाम देने का आरोप है।वैसे एक महिला अकेले किसी की हत्या नहीं कर सकती, इसलिए इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जानी चाहिए।इस बीच भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है।प्रेम प्रसंग मामले को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी है।फिलहाल इस मामले में मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है।

Loading

घर में मिला एक व्यक्ति का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,पत्नी हिरासत में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports